Motivation

"To find yourself, think for yourself"

Search This Blog

I shared All Realistic And Effective Strategies For Govt.Exam With You All

I shared All Realistic And Effective Strategies For Govt.Exam With You All
Stay Connected🤝

❇️Indian Economy के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :-❇️

❇️Indian Economy के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर :-❇️

1. योजना आयोग द्वारा भारत को 2020 ई. तक विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया दृष्टि-पत्र क्या था ? 
Ans ➺ इण्डिया विजन-2020

2. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब की गई थी ? 
Ans ➺ 1 अप्रैल, 1935 में 

3. भारत में पहली पंचवर्षीय योजना कब शुरू की गई थी ?
Ans ➺ 1 अप्रैल, 1951 में 

4. भारत में सबसे अधिक कृषि भूमि किस फसल के अन्तर्गत आता है ? 
Ans ➺ चावल

5. इस समय भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीयकृत उद्यम कौन-सा है ? 
Ans ➺ भारतीय रेलवे

6. राष्ट्रीय विकास परिषद् का पदेन अध्यक्ष कौन होता है ? 
Ans ➺ प्रधानमंत्री 

7. भारत निर्माण योजना का सम्बन्ध किससे है ? 
Ans ➺ अवस्थापन विकास से  

8. किस राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जनजातियाँ निवास करती हैं ? 
Ans ➺ मध्य प्रदेश में 

9. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः किस क्षेत्र में दिखाई देती है ? 
Ans ➺ कृषि क्षेत्र में 

10. प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को सर्वाधिक प्राथमिकता दी गयी है ? 
Ans ➺ कृषि क्षेत्र को 

11. ‘अन्त्योदय’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्या था ? 
Ans ➺ गरीबों में सबसे अधिक गरीबों की सहायता करना

12. ‘बुल’ एवं ‘बीयर’ शब्द किससे सम्बन्धित हैं ? 
Ans ➺ शेयर बाजार से

13. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे कहा जाता है ? 
Ans ➺ डाॅ. मनमोहन सिंह को

14. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था ? 
Ans ➺ उद्योग क्षेत्र

15. भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पाई जाने वाली बेरोजगारी का मुख्य स्वरूप क्या होता है ? 
Ans ➺ प्रच्छन्न

16. अर्थव्यवस्था में मुद्रा के मूल्य और कीमत स्तर के बीच क्या सम्बन्ध होता है ? 
Ans ➺ प्रतिलोम का

17. भारत की राष्ट्रीय आय में सर्वाधिक योगदान किस क्षेत्र का होता है ? 
Ans ➺ विनिर्माण क्षेत्र का 

18. भारत अण्डा के उत्पादन में विश्व में कौन-सा स्थान पर है ?
Ans ➺ तीसरा

19. ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन हेतु किस सूचकांक को आधार माना गया है ? 
Ans ➺ कृषि श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को 

20. भारत में कर्मचारियों के महँगाई भत्ते निर्धारित करने का आधार क्या है ? 
Ans ➺ उपभोक्ता मूल्य सूचकांक

21. बजट घाटा का क्या अर्थ होता है ? 
Ans ➺ कुल प्राप्तियों एवं कुल खर्च में अन्तर

22. भुगतान सन्तुलन के विपरीत होने की दशा में कौन-सा कदम स्थिति सुधारने में सहायक होता है ? 
Ans ➺ अवमूल्यन

23. पंचवर्षीय योजनाओं के इतिहास में भारत की सर्वाधिक असफल योजना किस योजना को माना जाता है ? 
Ans ➺ तृतीय योजना

24. दसवीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कितने प्रतिशत वार्षिक विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था ? 
Ans ➺ 8%

Join Us 
@Kocxhii

No comments:

Post a Comment